छेड़खानी के आरोप पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाए गए #आईएफएस सुशांत पटनायक। उनकी जगह आईएफएस #पराग #मधुकर #धकाते बनाए गए नए सदस्य

शासन ने आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर तैनाती कर दी है। बता दें आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया। उसके बाद से ही सदस्य सचिव का पद खली चल रहा था।

धामी सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव जैसे अहम पद पर फैसला लेते हुए IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने नए सदस्य सचिव की तैनाती कर दी है।

पूर्व में IFS अधिकारी सुशांत पटनायक संभाल रहे थे जिम्मेदारी

बताते चले इससे पहले सीनियर IFS अधिकारी सुशांत पटनायक इस पद को देख रहे थे। लेकिन उन पर हाल ही में विभाग की महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद शासन ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के कार्यालय में अटैच कर दिया था। सरकार ने अब इस जिम्मेदारी को IFS अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते को दे दी है

सम्बंधित खबरें