

रामनगर। खान विभाग ने क्षमता से अधिक उपखनिज के भंडारण पर दो स्टोन क्रशरों पर करीब 1.95 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। सोमवार को खान अधिकारी की टीम ने गांव वीरपुर लच्छी में पुरेवाल स्टोन क्रशर और ढिल्लन स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया। यहां स्वीकृत क्षमता से अधिक उपखनिज का भंडारण पाया गया। इस पर विभाग ने पुरेवाल स्टोन क्रशर पर 27.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि ढिल्लन पर 1.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। टीम में सर्वेक्षक विनोद बाराकोटी, खनिज मोहर्रिर जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।वन निगम खनन कार्य की गति तेज करने के लिए खनन गेटों में धर्म कांटे लगाने में जुटा है। नंधौर के सभी और गौला के छह गेटों में कांटे लगाने का काम पूरा हो गया है। मंगलवार को वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश सिंह बिष्ट ने बताया कि नंधौर में सभी 6 गेट में धर्म कांटे लगा दिए गए हैं। वहीं गौला के शीशमहल, राजपुरा, इंदिरानगर, आंवला चौकी और गोरा पड़ाव गेट में धर्म कांटे लगा दिए गए हैं। सभी कांटों को गुरुवार से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौला के शेष पांच गेटों में धर्म कांटे लगाने के लिए जरूरी प्रक्रिया की जा रही है।करोड़ रुपये का जुर्माना खान विभाग की टीम ने ढिल्लन स्टोन क्रशर पर लगाया









