अल्मोड़ा नगर में उत्पात मचा रहे 4 लोगो को पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

अल्मोड़ा में चार अलग अलग मामलो में अभियुक्त हुए गिरफ्तार जाने चारो मामलो का विवरण

पहला मामला –

जिसमे वादी दीपक वर्मा ने स्वंय के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज व रिवाल्वर सर पर सटाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी। जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में अन्तर्गत धारा 323/504/506 भादवि बनाम तपन साह, आशु पवार व अन्य के विरुद्ध एफआईआर- 64/2024 पंजीकृत की गयी।

दूसरा मामला –वादी संजय खम्पा ने स्वंय के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर चोटिल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा के अन्तर्गत धारा 147/323/325 भादवि बनाम आशु पवार व अन्य के विरुद्ध एफआईआर-65/2024 पंजीकृत की गयी।

तीसरा मामला –वादी जब्बार खान द्वारा 29.06.2024 की रात्रि में कुछ लोगों द्वारा जामा मस्जिद के पास गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी व तोड़ फोड़ करने के सम्बन्ध में तहरीर की गयी। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा के अन्तर्गत धारा 427/504/506 भादवि में एफआईआर-66/2024 पंजीकृत की गयी।

चौथा मामला –वादी हर्षित तिवारी ने स्वंय के साथ मारपीट, गाली-गचौल व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा के अन्तर्गत धारा 323/504/506 भादवि में एफआईआर-67/2024 पंजीकृत की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण1-तपन साह उम्र-44 वर्ष पुत्र स्व0 गणेश लाल साह निवासी गंगोला मौहल्ला थाना अल्मोड़ा (एफआईआर- 64/2024 में संलिप्त)2-आशु पवार उर्फ आशुतोष पवार उम्र- 39 वर्ष पुत्र रुप लाल निवासी लाला बाजार थाना अल्मोड़ा (एफआईआर- 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)3- शिवम कुमार उम्र- 19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जसपुर खुर्द, उधमसिंहनगर (एफआईआर- 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)4- हिमांशु बिष्ट उम्र-21 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी चौक बाजार थाना अल्मोड़ा (एफआईआर- 64/2024, 65/2024, 66/2024 व 67/2024 में संलिप्त)

गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम

1-उ0नि0 संतोष तिवारी

2-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार

3-अपर उ0नि0 जयपाल सिंह

4-अपर उ0नि0 नवीन सिंह

5-हे0कानि0 धर्मेन्द्र कुमार

6- हे0कानि0 कपिलदेव राठी

7-कानि0 खुशाल राम

Ad

सम्बंधित खबरें