बड़ी खबर:भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 9 दावेदार मैदान में

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनाव के तहत आज प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्रीगण एवं सभी सांसदों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखण्ड यहां युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म…. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

 

प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। महेंद्र भट्ट एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के लिए 5 सेटों में कुल 10 प्रस्तावक बनाए गए।

मुख्य प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा प्रमुख रहे। अन्य प्रस्तावकों में अजेय कुमार, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विशन सिंह चुफाल, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, विनोद कंडारी, राम सिंह कैड़ा, महंत दिलीप सिंह रावत एवं बृजभूषण गैरोला शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कल 1 जुलाई को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर के प्रांतीय सदस्य उपस्थित रहेंगे और महेंद्र भट्ट के नाम का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया जाएगा।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन किया, उनमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह और कल्पना सैनी शामिल हैं।

पूरे चुनावी प्रक्रिया के संचालन में सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी, दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।‎

सम्बंधित खबरें