

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा नशे, अवैध शस्त्रों आदि आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में चौकी धरमपुर, कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 4/4/2024 की सायं गुलरगोजी-नादेही रोड पर नहर के ऊपर बनी पुलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी
1- एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- सुखदेव सिंह जस्सी पुत्र छिन्दर सिंह निवासी ग्राम किशनपुर, कोतवाली जसपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष
पुलिस टीम
(1) उoनिo चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी धरमपुर
(2) का० बबलू गोस्वामी, चौकी धरमपुर
(3) का० सुभाष कुमार, चौकी धरमपुर
(4) का० हरीश बिष्ट, चौकी धरमपुर
(5) का० चालक नितेश पांथरी








