काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा की महिला का पति लंदन में रहता है। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय उर्मिला देवी बैरीनाग जिला पिथौरागढ़ की रहने वाली महिला काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बैडीखत्ता दमुवाढुंगा में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। मृतक महिला के पिता ने बताया गया कि मेरी बेटी की शादी 2017 में कृष्ण कुमार के साथ हुई थी।

मृतका के पिता व सास द्वारा यह भी बताया गया कि उर्मिला देवी का पति काफी समय से लंदन में तीन साल के बीजा पर गया है। उर्मिला देवी अपने दो बच्चों (8 साल की बेटी व 5 साल के बेटे) के साथ बच्चों की पढाई के लिए लगभग 03 वर्षों से बैडीखत्ता दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में रह रही थी। बताया जा रहा की महिला शनिवार शाम को अपने दो बच्चों के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने उसको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए जहां रविवार को उसकी मौत हुई है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

सम्बंधित खबरें