4000 की रिश्वत लेते हुए आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी हुआ गिरफ्तार

रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में मंगलवार शाम देवलचौड़ चौराहा के पास यह कार्यवाही की गई। आरोपी थाना हल्द्वानी से नीलाम हुई बाइक के दस्तावेज ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

आरोप था कि आरटीओ कार्यालय रुद्रपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी बाइक के दस्तावेज ट्रांसफर करने के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस की गोपनीय जांच में शिकायत सही पाई गई।

वही मंगलवार शाम देवलचौड़ चौराहा के पास से फेस 3 डहरिया मुखानी निवासी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया

वही निदेशक सतर्कता डॉ0 वी मुरुगेशन ने कार्यवाही करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है और जनता से अपील की है की रिश्वत मांगने वालों की टोल फ्री नंबर 1064 या 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराये

सम्बंधित खबरें