
एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा केंद्र संचालक
अभियुक्त के पास नहीं मिला केंद्र संचालन का दस्तावेज
STF और पुलिस ने ट्रांजिट कैप में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक अभिलेख बना रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही कर रही है।पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को एसटीएफ के दरोगा विपिन जोशी, केजी मठपाल ने ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात एसआई अकरम अहमद के साथ मछली मार्केट में संचालित गंगवार जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। पुलिस ने केंद्र संचालक रामपुर जिले के ग्राम एन्चौरा पटवाई और हॉल निवासी गड्डा कॉलोनी शिमला बहादुर निवासी चेतन कुमार को पकड़ा। पुलिस ने केंद्र से 01 प्रिंटर, 01 मॉनीटर/डैक्सटाप , 01 सीपीयू, 01 कीबोर्ड, 01 माउस, 01 बायोमैट्रिक स्कैनर, फर्जी अंकतालिकायें, दो फर्जी आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड व 10 फोटोशीट पेपर बरामद किए। इसके अलावा 53 पेन कार्ड तथा 40 आधार कार्ड अलग से बरामद हुए।
पूछताछ करने पर चेतन ने बताया कि वह फर्जी कागजात डाउनलोड कर प्रिन्ट निकालकर कस्टमर को देता था। उसके मोबाइल पर पिक्सललैब एपलीकेशन डाउनलोड है और वह इसी की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसटीएफ और पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।









