

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को आगामी होली महोत्सव की तैयारियों के लिए एक बैठक हुई। जो नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
होंगे यह कार्यक्रम
जिसमे प्रस्तावित होली महोत्सव के लिए नगर के नागरिकों के साथ विचार विमर्श हुआ तथा लोगों के सुझाव भी लिए गए। बताया कि इस महोत्सव में कुमाऊं भर के होलियारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस आयोजन में व्यंजन प्रतियोगिता तथा रंगों की ऐंपण प्रतियोगता भी होगी। इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन 5 मार्च तक किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में संपर्क किया जा सकता है। होली का 9 मार्च से 11 मार्च तक आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।इस आयोजन में फूलों की होली, थारू होली, खड़ी होली, बैठकी होली समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
रहें उपस्थित
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभारी राजकीय संग्रहालय सीएस चौहान, सहायक नगर आयुक्त भारत त्रिपाठी, सांस्कृतिक विभाग के जन्मजेय तिवारी समेत नगर के लोग उपस्थित रहे।
