लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित/फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल महोदय जनपद नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो व वाछिंत/फरार चल रहे अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।थाना लालकुआं पर वादिनी श्रीमती रेखा देवी पत्नी श्री भुवन लाल निवासी तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता लालकुआं व अन्य ग्रामिणो द्वारा दिनांक 21.12.23 को एक तेहरीरी प्रा0पत्र बावत स्वंय व अन्य ग्रामिणो के साथ सीमा देवी आदि के द्वारा स्वंय व अन्य लोगो को झासे मे लेकर लाखों की नगदी व जेवरातो की धोखाधड़ी की गयी जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0एफआईआर सं0 307/23 धारा 420/406 भादवि बनाम सीमा देवी, गोविंद राम आदि पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी हल्दूचौड द्वारा की जा रही है । उपरोक्त मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त पवन रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय प्रेम रस्तोगी निवासी वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार लालकुआँ नैनीताल उम्र 46 वर्ष के विरुद्ध विवेचना मे नगदी व जेवरातो की धोखाधडी के साक्ष्य प्राप्त होने के करण विवेचक मुकदमा द्वारा मा0न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त किया गया ।

इसी क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, में श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं मैं पंजीकृत मुकदमा FIR No-307/23 धारा 406 420 IPC से संबंधित फरार चल रहे अभियुक्त पवन रस्तोगी की गिरफ्तारी/ कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में si गौरव जोशी, महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान अ0उप0निरी प्रेम बल्लभ जोशी, का0 गुरमेज सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार द्वारा फरार/वांछित अभियुक्त पवन रस्तोगी का मा0 न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त कर अभियुक्त पवन रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय प्रेम रस्तोगी निवासी वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार लालकुआं को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 गौरव जोशी
उप निरीक्षक वंदना चौहान
अ0उप0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
कांस्टेबल अनिल शर्मा
का0 गुरमेज़ सिंह

सम्बंधित खबरें