ज्योतिषाचार्या डॉ मंजू जोशी जी को *ज्योतिष श्री’* की उपाधि से सम्मानित किया गया।

ज्योतिषाचार्या डॉ मंजू जोशी,

दिनांक 18 जनवरी 2026 को *भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा* हापुड़ के तत्वधान है आयोजित ज्योतिष सम्मेलन आयोजित करा गया।जिसमें भारतवर्ष के अनेक धर्माचार्यों ने सनातन धर्म पर मंथन किया, जिसमें निःशुल्क ज्योतिष परामर्श भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिर्विद श्री कृष्ण चंद्र पांडे जी द्वारा की गई, कार्यक्रम में महासचिव श्रीमती अनीशा सोनी पाण्डेय जी, श्री अजय कुमार शर्मा जी, संरक्षक पंडित अखिलेश शर्मा जी, मीडिया प्रभारी एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल जी, डॉ एच एस रावत जी, आचार्य मानवेंद्र रावत जी, ज्योतिष सम्राट डीके जैन जी जैसे भारतवर्ष से 300 से अधिक विद्वानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुझे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानंजय जय सिंह जी, बनारस से सुप्रसिद्ध गुरु मां चेतना जी द्वारा, तथा संस्था की महासचिव अनीशा सोनी पांडे जी द्वारा ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी जी को *‘ज्योतिष श्री’* की उपाधि से सम्मानित किया गया।