बागेश्वर दुखद: लोक कलाकार उमेश सिंह राठौर का निधन, जिले में शोक की लहर

लोक कलाकार उमेश सिंह राठौर का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। कलाकार उमेश सिंह राठौर का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उनका हदृय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर पत्नी जानकी राठौर, 21 वर्षीय बेटी अंजू, 19 वर्षीय डौली तथा 15 वर्षीय नेहा का रो रोकर बुरा हाल है। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को सरयू-गोमती संगम पर उनकी बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी।

जानकारी के अनुसार वह कांडा के कमेड़ी देवी निवासी है। लोक कलाकार उमेश राठौर ने 1974 में अलवेला नामक उपन्यास की रचना की। उन्होंने 1984 में लोकसभा चुनाव के दौरान कुमाऊंनी गीत अल्मोड़ा-अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में, मुरली मनोहर-मनोहर सब क मन में गीत गाकर भाजपा का प्रचार किया। इसके अलावा उन्होंने कई कुमाऊंनी गीत बनाए और गाए। जिनको लोगों ने काफी पसंद किया।

Ad

सम्बंधित खबरें