

बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ किया गिरफ्तार, अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को भेजा जेल 41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की हुई स्थापना
दिनांक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध ने थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु०अ०सं०-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।
उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस०पी०सिटी हल्द्वानी वो पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को
02 अवैध तमन्या, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मु0अ0सं0-21/24 में
- शोएब पुत्र बब्बू खां नि० लाईन न०-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
- भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि० वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष।
- समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि० वार्ड न0-15. जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र 21 वर्ष के कब्जे
से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे









