

जिला अधिवक्ता संघ नैनीताल द्वारा बार भवन नैनीताल में एक आम सभा आयोजित की गई जिसमे बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा जी द्वारा अधिवक्ता कल्याणकारी टिकट और अधिवक्ताओं के वेरिफिकेशन, और अन्य अधिवक्ता हित में चलाई जा रही योजनाओं के विषय में अधिवक्ताओं को जानकारी दी गई । सभा में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ,सचिव भानु मोनी, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेश लोहनी व अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे








