भवाली : खाई में गिरी कार, डॉक्टर कांडपाल गंभीर घायल

खाई में गिरी कार : यहां रामगढ़ से भवाली को जा रही एक आईटेन कार  यहां गागर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे डॉ. गौरव कांडपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में कार्यरत डॉ. गौरव कांडपाल अपनी आईटेन कार से रामगढ़ से भवाली की ओर जा रहे थे। इस बीच गागर के पास उनकी कार संख्या UK04 AJ 3301 असंतुलित होकर 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में कार चालक डॉ. गौरव कांडपाल उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से सीएचसी भवाली भेजा गया हैl

सम्बंधित खबरें