गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस

रुद्रपुर/गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2026 को एक वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर तहरीर दी थी आरोप था कि रफी उर्फ कलुवा निवासी वार्ड नंबर-10, गदरपुर ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 65 (1) बीएनएस एवं 5 (ठ)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम रावत द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाश की गई।

आखिरकार दिनांक 28 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी रफी पुत्र फिदा हुसैन को रतनपुरी रामसिंह गुंबर स्मृति द्वार, गदरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः

रफी पुत्र फिदा हुसैन, निवासी वार्ड नं. 10, कोतवाली गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल:

प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक कांस्टेबल दिनेश सिंह रावत

उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा

होमगार्ड दीपक शर्मा

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।।

 

सम्बंधित खबरें