खटीमा में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही एक करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

एसएसपी एसटीएफ और एसएसपी ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम ने चकरपुर से एक करोड़ की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक किलो छह ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

शनिवार को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को स्मैक तस्करी की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ और खटीमा पुलिस ने चकरपुर वनखंडी मंदिर के पास से सगीर अहमद को 505 ग्राम स्मैक और बाबू शाह दोनों निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जिला बरेली को 501 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक दौलत खां पुत्र रहमत खां निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जिला बरेली यूपी से लेकर आए थे। यह स्मैक नेपाल बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सम्बंधित खबरें