बड़ी खबर(उत्तराखंड) : दो जनपदों में भारी बारिश का कहर,मलवा आने से कई मार्ग बंद !

उत्तराखंड के आज अनेक जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है ऐसे में अनेक राजमार्ग बंद है जबकि एन एक मार्गो में डायवर्सन किया गया है जिलाधिकारी के निर्देश के बाद चंपावत जनपद में भी यातायात को डायवर्ट किया गया है। देखें पूरीअपडेट

 

रोड अपडेट

दिनांक 12/09/2025 समय 11 :30 बजे

👉राष्ट्रीय राजमार्ग NH -09 टिफिन टॉप( बस्तियां के पास), आठ मिल, स्वांला के पास बंद हैं।

👉 अमोडीछतकोट शिफ्टी _ ललूवापनी मार्ग बंद हैं

👉राजमार्ग ककरालीगेट- ठुलीगांड -भैरवमंदिर आगमन हेतु बंद है

वैकल्पिक मार्ग

🔹जिन यात्रियों को अति आवश्यक या आकस्मिक स्थिति में चंपावत से टनकपुर जाना है वे यात्री

चंपावत _ लोहाघाट _ देवीधुरा _ हल्द्वानी _ टनकपुर मार्ग से यात्रा करें

🔹जिन यात्रियों को अति आवश्यक या आकस्मिक स्थिति में टनकपुर से चम्पावत जाना है वे यात्री टनकपुर-हल्द्वानी-देवीधुरा- लोहाघाट –चंपावत मार्ग से यात्रा करें

*जनता से अपील:

✅ अनावश्यक यात्रा से बचें।

✅ अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

✅ वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

आपकी असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था आपकी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है

📞 आपातकालीन संपर्क नंबर –

📍 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276

📍 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

उत्तरकाशी जनपद की अपडेट

जनपद अन्तर्गत वर्तमान में मार्गों की स्थिति का विवरण-

1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल तक यातयात हेतु सुचारू है हर्षिल से धराली तक 4×4 वाहनों हेतु मार्ग सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक सुचारू है।

 

2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जंगलचट्टी,के पास एन0एच0 की 04 पोकलेन मशीन 02 जेसीबी मशीन एवं मजदूरों द्वारा मार्ग सुचारू/ सुलभ किये जाने का कार्य गतिमान। है तथा स्थान बनास के पास एन0 एच0 बड़कोट की 01 पोकलेन मशीन व मजदूरों द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है एन0एच0 द्वारा बताया गया है कि दिनांक 13.09.2025 तक जंगलचट्टी एवं बनास दोनों स्थानों पर मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया जायेगा।

3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

4- उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनशाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग यातायात सुचारू है।

वर्तमान समय मे जिला मुख्यालय व समस्त तहसील अन्तर्गत तथा श्री गंगौत्री धाम/श्री यमुनोत्री धाम में हल्के बादल छाए हैं।

NH-34 नालुपानी के पास मार्ग बाधित हुआ हैं। कार्यदाई संस्था/बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग खोलने हेतु मशीन कार्यरत हैं।

सम्बंधित खबरें