ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से बड़ी खबर है। यहां भाजपा नेता ने कनपट्टी पर गोली मारकर खुद को मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक अग्रवाल मैं था ने अपने घर के गार्डन में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।दीपक अग्रवाल यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दीपक काशीपुर के एक प्रमुख बिल्डर और भाजपा नेता थे। उनकी आत्महत्या से शहर में हड़कंप मच गया है। लोगों में शोक और आश्चर्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने शहर के लोगों को सदमे में डाल दिया है।
सम्बंधित खबरें
उत्तराखंड :नाबालिक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 20, 2025
उत्तराखंड: पड़ोसी की करतूत, बाथरूम में नहा रही लड़की का बनाया वीडियो,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 15, 2025