
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से हुए मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं।
शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में जहाँ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ और अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है तो वहीं विधायक के गनर ने भी अज्ञात लोगो पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई है।
ऐसे में अब प्रदेशभर के तमाम कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर सोमवार को कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है, साथ ही एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया है, ज़ो आगे की रणनीति बनाने का काम करेंगी।
हालांकि इस कार्य बहिष्कार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को अभी बाहर रखा गया है।
सूत्रों से पता चला है कि अगर कल दोपहर तक शिक्षा निदेशक से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती तो संगठन द्वारा कड़े कदम उठाने पर भी काम किया जाएगा।









