धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत

खटीमा। जिले के सैजना गांव दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर बिजली गिर गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) आज सुबह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई में लगे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेजा गया है। दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सम्बंधित खबरें