कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य की पहली महिला चारा उत्पादक सहकारी समिति कार्यालय का शुभारंभ किया स्वरोजगार में मॉडल बनेंगी सितारगंज की महिलाएं l

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य की पहली महिला चारा उत्पादक सहकारी समिति के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन व दुग्ध विभाग हर प्रकार की सहायता देगा। किसानों को मक्का बोने के लिए अनुदान पर बीज दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अफसरों को साइलेज बनाने के लिए आधुनिक मशीनें मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि सितारगंज की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य में मॉडल बनेंगी।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बसगर गांव में शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (एफपीओ) कार्यालय का शुभारंभ किया। यहां एफपीओ की सात सौ महिला सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सितारगंज में राज्य का पहला एक्वा पार्क 90 करोड़ से बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें मछली मंडी भी स्थापित होगी। प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। युवाओं व क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं 75 करोड़ से दुग्ध विभाग का आंचल केंद्र बनाने की योजना का कार्य शुरू हो रहा है। यहां आइसक्रीम व पाउडर प्लांट लग रहा है। इससे पशुपालन, मत्स्य पालन से स्वरोजगार भी बढ़ेगा। मत्स्य पालन में महिलाओं को 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने विभाग के अफसरों को एफपीओ को सहयोग देने के लिए निर्देशित किया। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के पशुपालन व दुग्ध उत्पादन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में दूध के रेट आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ाए। साइलेज, चारे, में सब्सिडी देकर पशुपालकों को राहत दी। एफपीओ अध्यक्ष प्रभा रावत ने भी कैबिनेट मंत्री बहुगुणा का आभार जताया। यहां दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, ईडी राजेंद्र चौहान, कुंदन पांडे, टीडी बेलवाल, शिखा हालदार, अनीमा हालदार, शर्मिला दास, ऊषा सरदार, मयंक अग्रवाल, संजना, ऊषा, शर्मिला, दीपा तिवारी, जसवीर कौर, सरिता, गोपाल सिंह बिष्ट, आदेश ठाकुर, मुकेश सनवाल, कार्तिक राय, विष्णु प्रमाणिक, सुनील विश्वास, महेंद्र सिंह, सूरज नारायण, हेमंत बोरा, राजेंद्र डसीला आदि मौजूद रहे।

सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने थारूतिसौर बूथ पर रात्रि प्रवास में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिला पंचायत सदस्य उदय राणा के आवास पर निर्वाचित जनप्रतनिधियों, वार्ड सदस्यों, प्रधानों, सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों से वार्ता की।

कैबिनेट मंत्री ने बूथ में नए मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें लोकतंत्र के त्योहार में बढ़चढ़कर भागीदारी की अपील की। इस दौरान दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री बहुगुणा ने महिला समूहों के पदाधिकारियों और सदस्यों से वार्ता कर महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अमरजीत कटवाल, गुरजीत सिंह, उदय सिंह राणा, विनोद सिंह, श्यामस्वरूप सिंह, हरिनंदन, सावित्री, हिमांशु, विरेंद्र, अमरदीप सिंह, आदेश ठाकुर, पंकज रावत, दीपक गुप्ता मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभा रावत का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कहा कि राज्य में सभी आठ दुग्ध संघ में भाजपा ने परचम लहराया है। इनमें से पांच महिलायें अपने जनपदों में दुग्ध संघ की कमान संभाल रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। मंत्री ने मनोनीत डायरेक्टर रामकुमार का भी मार्ल्यापण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाएंगी। साथ ही आंचल की मार्केटिंग को और मजबूत करेंगी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मजबूती से कार्य करेंगी। यहां मुकेश रावत समेत युवाओं को कैबिनेट मंत्री ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सम्बंधित खबरें