

हल्द्वानी: सेवाकार हरजीत सिंह सच्चर बने गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा हल्द्वानी के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 506 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रमनदीप साहनी ने 312 मत प्राप्त किए। परिणामों की घोषणा के बाद गुरुद्वारा साहिब में अरदास हुई और विजयी प्रत्याशी ने गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं अब अध्यक्ष कमेटी का गठन करेंगे। यह चुनाव करीब तीस वर्षों बाद हुए हैं। सोमवार को करीब तीस साल बाद गुरू नानकपुरा गुरुद्वारे में गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा कमेटी के चुनाव हुए। इसमें सिख समुदाए के लोगों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट किया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हुई। अध्यक्ष पद पर हरजीत सिंह सच्चर और रमनदीप सिंह ने नामांकन कराया था। वहीं 984 मतदाताओं में से 828 लोगों ने
05
सौ 6 मत मिले सेवाकार हरजीत सिंह सच्चर को
03
12 मत प्राधिकर सौ 12 मत प्राप्त किए
30 साल बाद हुए चुनाव में गुरुद्वारा नानकपुरा के अध्यक्ष बने हरजीत सिंह सच्चर।
मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर करीब 2:30 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान 10 वोट अवैध घोषित हुए। हरजीत सिंह सच्चर को 506 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रमनदीप को 194 मतों से हराया। सेवाकार हरजीत सिंह वर्तमान में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैला रहे
हैं। वह अभी तक 157 लोगों के नेत्रदान करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगत के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। इस दौरान चुनाव अधिकारी नरेंद्रजीत सिंह रोडू, परमजीत सिंह कोहली, जगमीत सिंह आनंद, डिंपल कोहली, एडवोकेट आईपी सिंह, गोल्डी









