पिथौरागढ में सीएम धामी ने करा रोड शो, 21728.22 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक रोड शो किया। लोगों ने उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया। देव सिंह मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 21728.22 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

   मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देव सिंह मैदान तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान उनका जगह-जगह छोलिया दल, सांस्कृतिक दलों, विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों व आम लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

   टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू और रोडवेज स्टेशन होते हुए मुख्यमंत्री का काफिला  नगर के ऐतिहासिक देव सिंह मैदान पहुंचा। जहां उन्होंने कुल 21728.22 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 8282.53 लाख की 37 योजनाओं का लोकार्पण जबकि 13445.69 लाख की 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। (सीएम धामी का रोड शो)

    इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, युवा नेता इंदर लुंठी  सहित अनेक पार्टी नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे

सम्बंधित खबरें