सीएम धामी ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से नवाजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की रचनाओं पर लिखी गई पुस्तक “कल फिर जब सुबह होगी” का विमोचन किया गया

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नेगी को हिमालय जैसा अडिग और महान व्यक्तित्व बताते हुए उनके गीतों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेगी के गीत हमारे परिवेश और पहाड़ की चुनौतियों को उजागर करते हैं, और ये गीत हमें अपनी समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों ने हमारी लोक संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में मदद की है और युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Ad

सम्बंधित खबरें