

देशभर में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच उत्तराखंड में एक नया सब वेरिएंट जेएन.1 मिला है। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली 72 वर्षीय महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग लिए भेजा गया था। जिसमें जेएन.1 वेरिएंट की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि महिला अब रिकवर हो चुकी है और पूरी तरह स्वस्थ है।
वहीं, बुधवार को ऋषिकेश में एक विदेशी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनको आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।
सामने आए है कोरोना के तीन मामले
उत्तराखंड में बीते एक पखवाड़े में कोरोना के तीन मामले आए हैं। इनमें निजी अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। पर कोरोना जांच रिपोर्ट देने के बाद संबंधित लैब ने सैंपल नष्ट कर दिया। जिस पर उक्त सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग नहीं हो पाई।








