दीपावली के पर्व के लिए 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिररुद्रप्रयाग। पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ मंदिर को दीपावली के पर्व के लिए 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। धाम के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 3 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। इस वर्ष यात्रा में अभी तक 15 लाख 76 हजार 323 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बीते मंगलवार को भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भकुंट भैरव के कपाट बंद हो चुके हैं। अब, केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं, दीपावली के पर्व के लिए केदारनाथ मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर को दीपावली के पर्व और कपाट बंद को लेकर 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
सम्बंधित खबरें
उत्तराखंड : मानवता हुई शर्मसार, पॉलीथिन में लपेटकर 6 दिन की मासूम को फेंका झाड़ी में,पुलिस जांच में जुटी
January 21, 2025
उत्तराखंड :नाबालिक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 20, 2025