

13 मई 2024 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के दिशा निर्देशों के क्रम में ग्रामीणों की आय संवर्धन के अंतर्गत विकास खण्ड धौलादेवी के ग्राम पंचायत फलयाट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आरसेटी हवालबाग की टीम द्वारा दस दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज 40 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही मार्केटिंग एवम पैकिंग के बारे मे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।








