ध्रुवांश भट्ट व सौम्या ने जीती लिटिल मास्टर चेस चैंपियनशिप .

हल्द्वानी। डोलमार में आयोजित 10वीं लिटिल मास्टर चेस चैंपियनशिप ध्रुवंश भट्ट और सौम्या मेहरा ने अपने नाम की। नैनीताल जिला शतरंज संघ के सहयोग से रविवार को डोलमार के एक होटल में लिटिल मास्टर चेस चैंपियनशिप आयोजित की गई। राज्य 40 जूनियर शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां ऊर्जा निगम के ईई दीपक पलारी, डॉ. चंद्रशेखर पांडे, डॉ. हिमांशु पांडे, वी जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजक विकास पांडे, नीरज शाह, राजू रहे।

सम्बंधित खबरें