हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रभावित व्यापारियों के साथ की बैठक, अस्थाई शेड की होगी व्यवस्थाहल्द्वानी। आज कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में जिला प्रशासन ने लोगों के हितों को ध्यान में रखा है। जो व्यापारी पूर्णतः प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए तात्कालिक तौर पर अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाएगी। शासन से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव भी स्वीकृत हेतु भेजा गया है, जिसमें उनकी स्थायी व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण हो जाने से आम लोगों के साथ ही एम्बुलेंस, स्कूली बच्चे आदि जिन्हें जाम के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उससे राहत मिलेगी। साथ ही उक्त बॉटलनेक का सुधारीकरण सड़क सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। सड़क के आसपास चिकित्सालय, व्यवसायिक संस्थान आदि के होने से आने वाले ट्रैफिक का 60 प्रतिशत आंतरिक यातायात है।जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 12 मीटर रहेगी, जिसमें ड्रेनेज सिस्टम हेतु नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। चौड़ीकरण के बाद हल्द्वानी शहरवासियों एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से भविष्य में राहत मिलेगी।उन्होंने यह भी बताया कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले कुल लोगों में से लगभग 22 से 25 लोग पूर्ण रूप से प्रभावित होंगे। उनके लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। व्यापारी जिस भी स्थान पर सहमत होंगे, वहां अस्थाई शेड का निर्माण किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि आस्था के केंद्र कालूसिद्व मंदिर को विधि-विधान के साथ शिफ्ट किया जाएगा, और पीपल के पेड़ को रिलोकैट/ट्रांसप्लांट किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से हल्द्वानी शहर को आंतरिक ट्रैफिक में दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी के साथ ही विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दया किशन उपाध्याय, संदीप सक्सेना सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
सम्बंधित खबरें
उत्तराखंड: पड़ोसी की करतूत, बाथरूम में नहा रही लड़की का बनाया वीडियो,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 15, 2025
निकाय चुनाव में मतदाताओं को परोसने के लिए आई शराब पुलिस ने पकड़ी-दो गिरफ्तार एक फरार
January 15, 2025