
देहरादून: जनपद देहरादून में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
से एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानान्तरण होने पर आईपीएस अजय सिंह को दून पुलिस ने भावभीनी विदाई दी।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारियों के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं दी।
जानकारी हो की बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का देहरादून में सबसे लम्बा कार्यकाल रहा है व उनके द्वारा राज्य स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व करते हुए पहली बार महामहिम राष्ट्रपति को मान प्रमाण दिया गया।
विदाई समारोह में नवनियुक्त एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण भाव तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की गई।








