

*
संक्षिप्त विवरण:-
श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक 10.01.2024 को आरोपी जसपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धौराडाम, नजीमाबाद थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष को चिंकीघाट रावतनगर बिंदुखत्ता से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम
1- श्री गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
2- कांस्टेबल श्री तरुण मेहता
3- कांस्टेबल श्री वीरेंद्र रौतेला
4- कांस्टेबल श्री अशोक कंबोज
5- हो.गा. बृजेश प्रसाद
कोतवाली लालकुआं








