अल्मोड़ा: राजकीय पॉलिटेक्निक में जल्द संचालित होगा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में जल्द इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड भी संचालित होगा। वर्ष 1975 में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक स्थापित हुआ था।

 

 

 

 

यह ट्रेड होगा संचालित

 

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए एआईसीटीई से संस्थान को ट्रेड संचालित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। जिसमे एआईसीटीई से इस तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को संचालित करने की अनुमति मिली है। जिसके बाद अब यहां विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की बारीकियां भी सीखेंगे। अभी यहां सिविल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियरिंग, ओटोमेशन एंड रोबोटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी ट्रेड संचालित होते है।

सम्बंधित खबरें