

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी आज रविवार को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है।
आज 01 जून को खुली फूलों की घाटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। फूलों की घाटी जैव विविधता से भरी है। यहां कई प्रजाति के फूल और वनस्पति पाई जाती है, जिनमें कई दुर्लभ प्रजाति के फूल भी हैं। फूलों की घाटी को घांघरिया में एक समारोह में पर्यटकों के लिए खोला गया। इस संबंध में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस का कहना है कि रविवार सुबह सात बजे फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई। कहा कि पर्यटकों के लिए मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
दुर्लभ प्रजाति के फूल भी शामिल
इस घाटी में 600 प्रजाति के फूल है। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।
