हल्द्वानी- रेलवे बाजार में सनसनी: जगदीश होटल के पीछे मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

शर्मशार घटना।

हल्द्वानी। शहर के रेलवे बाजार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जगदीश होटल के पीछे एक भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

सम्बंधित खबरें