उत्तराखंड- तीसरे दिन भी नहीं बुझाई जा सकी जंगल की आग, अस्त्र-शस्त्र रखने के भंडार और सीआईएसएफ ऑफिस को खतरा

जंगल में लगी आग,

उत्तराखंड राज्य के चमोली में भीषण आग लगी हुई है चमोली के जंगल जल रहे हैं यहां राम पर्वत पर लगी आग बीते सोमवार को भी नहीं बुझाई जा सकी जिसके चलते संरक्षित वन क्षेत्र की ओर आग फैल गई है। रविवार देर शाम जंगल की आग सीआईएसएफ के कार्यालय और एचसीसी कंपनी के अस्त्र-शस्त्र रखने के भंडार के पास पहुंच गई जिससे कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोपेश्वर से अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग को कार्यालय तथा भंडार तक आने से काफी मेहनत मशक्कत करते हुए रोका गया। पीपलकोटी के सामने वाले पर्वत में शनिवार की देर शाम आग लग गई और बीते सोमवार तक भी यह आग नहीं बुझाई जा सकी जिससे कि लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र में धुंध भी छा गई है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य के लिए यह धुआं काफी खतरनाक साबित हो रहा है ऐसे में अब संरक्षित वन क्षेत्र तक भी आग फैलने लगी है जो कि खतरे से कम नहीं है।

सम्बंधित खबरें