
उत्तराखंड के कई भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, और शनिवार को दिल्ली में हों सकते कांग्रेस में शामिल। रूद्रपुर के पूर्व विधायक ठुकराल भी शनिवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह जॉइनिंग दिल्ली में गाजे-बाजे और सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में होगी। इस कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुके हैं। ठुकराल समर्थकों का रूद्रपुर टू दिल्ली दौरा अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि कई प्रभावशाली नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।बताया जा रहा है कि रूद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, घनसाली के पूर्व भाजपा विधायक भीमलाल आर्य, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और रूड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल अपने-अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में शनिवार को हो सकते हैं, कांग्रेस में शामिल। इसके अलावा कई जिला पंचायत सदस्य, पूर्व नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान भी है। माना जा रहा है कि ये सभी नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है। ऐसे में यदि यह घटनाक्रम सच होता है तो उत्तराखण्ड की राजनीति में कुछ सीटों पर नए समीकरण और हलचल पैदा होना तय माना जा रहा है।









