
आज पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन हल्द्वानी द्वारा रानीबाग में चल रहे एनसीसी कैम्प में “सहज योग” के मध्यम से कैडेट्स को योग सिखाया गया एवम साथ ही साथ करियर काउंसलिंग की गई, बच्चों ने बड़े सहज भाव से इसमें भाग लिया और भविष्य के प्रति अपने अपने विषयों संबंधित प्रोफेशनल कोर्सेज की जानकारी प्राप्त की। पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन हल्द्वानी समाज में ऐसे कई कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है और जागरूकता अभियान के तहत लोगों को योग और व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहना सिखाया जाता हैपूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैप्टन भुवन चंद्र जोशी , कैप्टेन प्रेम गिरी गोस्वामी वा उनके सहयोगियों के प्रयास से 14 मई 2024 को एन सी सी कैंप रानीबाग मे 700 कैडेट्स ने सहज योग और कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में भाग लिया । कैडेट्स के मानसिक एवम आध्यात्मिक विकास के लिए ये सराहनीय योगदान रहा जिसे एन सी सी अधिकारियों ने बहुत सराहा और इसे आगे बड़ाने पर जोर दिया।









