

सेना शिक्षा कोर के पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन द्वारा समाज में विशेषकर शिक्षण संस्थानों में एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अध्यापकों, अभिभावकों को सहज योग की जानकारी दी जाती है तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संबधित विशेषकर कक्षा 10 वा 12 के विद्यार्थियों को उनके विषयनुसार उनको व्यवसायिक जानकारी दी जाती है
इसी क्रम में दिनांक 4 Dec को हरगोबिंद सुयाल इंटर कालेज में 50 एनएसएस के बच्चों को पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन के उप प्रधान कैप्टन भुवन चंद जोशी एवम अन्य सहयोगियों द्वारा सहज योग कराया गया और उनको शिक्षा का महत्व एवम सेना में जाने तथा भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी बनने संबंधी जानकारी दी गई साथ ही साथ उनकी काउंसलिंग की गई,









