

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक शख्स ने फायर झोंक दिया। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चल गई। यह तब हुआ जब ट्रम्प मंच पर अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर किया और एक संभावित हमलावर को मार गिराया।
यह घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। वहीं अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय बताया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।