
हल्द्वानी। हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैत्री मैच में देहरादून मीडिया की वाईसीसी टीम ने हल्द्वानी पत्रकारों की टीम को पराजित किया। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, विशिष्ट अतिथि खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,एसपी सिटी मनोज कत्याल रहे।
मैच शुरू होने के दौरान जनपद नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी पहुंचे, जिन्होंने हल्द्वानी और देहरादून मीडिया टीम के साथ परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमों को एक शानदार मैच की आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
देहरादून मीडिया वाईसीसी टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसको देहरादून मीडिया के ओपनर बल्लेबाज ने सही साबित किया,ओपनर मनीष डंगवाल व सुनील के बीच पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 107 रनों की साझेदारी हुई। देहरादून की टीम को मनीष डंगवाल के रूप में 38 गेंदों में 46 रनों के रूप में पहला झटका लगा। दूसरा झटका सुनील कुमार के रूप में लगा। सुनील ने 34 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया दीपक पुरोहित के 27 रन और सोहन परमार के 18 रन और शिवेष शर्मा के 17 रनों की मदद से देहरादून मीडिया ने निर्धारित 25 ओवर में 194 रन बनाए। हल्द्वानी पत्रकारों की ओर से गेंदबाजी में दिनेश पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। वही कप्तान हर्ष रावत ने एक विकेट लिया। चन्द्र प्रकाश,गोविंद बिष्ट, संतोष जोशी ने भी एक-एक विकेट लिए।
हल्द्वानी 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रनों पर ऑल टीम ऑउट हो गयी। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 26 रन,रजनीश पांडेय ने 13 रनों के योगदान दिया। देहरादून मीडिया की वाईसीसी टीम की तरफ मनवर रावत ने 2 विकेट लिए। वही सुनील कुमार,दीपक पुरोहित संदीप बडोला ने 1-1 विकेट झटके। 4 बल्लेबाज रन ऑउट हुए। मैच के बेस्ट बल्लेबाज मनीष डंगवाल रहे। साथ में मनीष डंगवाल मैन ऑफ़ द मैच भी घोषित किए गए। उन्होंने 46 रन बनाए। एक खिलाड़ी को रन ऑउट भी किया। बेस्ट गेंदबाज दिनेश पांडेय रहे। उन्होंने देहरादून मीडिया के 4 बल्लेबाजों को ऑउट किया।
मैच समाप्ति के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तो वही विजेता और विजेता टीम को ट्राफियां भी प्रदान की गई।
वहीं वाईसीसी देहरादून मीडिया टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया । इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी देहरादून में दोनों टीमों के प्रस्तावित क्रिकेट मैच के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया ।
देहरादून और हल्द्वानी के बीच इस मैत्री मैच के आयोजन के लिए देहरादून वाईसीसी मीडिया टीम के सभी सदस्यों ने हल्द्वानी टीम के कप्तान हर्ष रावत, योगश शर्मा, शैलेन्द्र नेगी, विनोद कांडपाल सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार जताया है।









