

कांग्रेस पार्टी आखिर कर उत्तराखंड के दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है कांग्रेस हाई लेवल कमेटी के हुई मीटिंग में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है. नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस हाईकमान के लिए प्रत्याशी घोषित करना कशमकश की स्थिति बनी हुई थी. वोटिंग के लिए एक माह का भी समय नहीं बचा है.
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामपुर तिराहे से रोड शो का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका लिब्बरहेड़ी, मंगलौर, रुड़की, बहादाराबाद, ज्वालापुर, आर्यनगर, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक एवं अन्य कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अंत में उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया।







