गंगोलीहाट:टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

एक्सीडेंट,

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट-बोयल सड़क पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक कार सवार की मौके पर जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट बाजार से 18 किमी दूर बोयल निवासी 36 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह टैक्सी चलाते थे। वह कार में तीन यात्रियों को बैठाकर गंगोलीहाट से बोयल को रवाना हुए। दो यात्री रास्ते में उतर गए। गांव बोयल में प्रवेश करते ही कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। सूचना के बाद गंगोलीहाट थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व टीम पहुंची। टीम ने भोपाल और 65 वर्षीय शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ निवासी बोयल को रेस्क्यू किया। भोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टीम ने शिवनाथ को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

सम्बंधित खबरें