

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 14 रुपये महंगा हो गया है। सिलेंडर की कीमत 1804 से बढ़कर 1818 रुपये हो गई है। रेट बढ़ने से छोटे होटल कारोबारियों, ढाबा संचालकों को परेशानी होगी।
देहरादून में 3500 के करीब कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ता हैं। सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ महीने से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि इससे पहले इसके दाम गिरे भी थे।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उत्तराखंड सर्किल के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया गुरुवार से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 18 रुपये बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत 922 रुपये है।








