

भीमताल ब्लॉक के अलचौना में स्थित ग्लोबल एकेडेमी स्कूल के कक्षा-5 के छात्र मिलन सिंह बिष्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, मिलन के प्रदर्शन के लिये विद्यालय प्रबंधक श्री लोकेश तिवारी, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, व सभी शिक्षकों ने मिलन व उसके परिवार को बधाई दी, मिलन के परिवार में खुशी का माहौल है, ग्लोबल एकेडेमी के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास में ध्यान दिया जाता है साथ ही नवोदय,सैनिक स्कूल,आदि में प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराई जाती है।









