दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार (22 जनवरी) रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत में आ गए. कई लोग रात के वक्त आए भूकंप के बाद सड़कों पर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी शिंजियांग में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भूकंप रात 11.39 बजे आया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर गहराई में था.
चीन के किर्गिस्तान-झिंजियांग सीमा क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। जोरदार झटकों से कई लोगों के घायल होने और घरों के ढहने की खबरें सामने आ रही हैं। चीन भूकंप प्रशासन के अनुसार, भूकंप सुबह 2 बजकर 9 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप उत्तर पश्चिम चीन के शिनजियांग क्षेत्र में वुशी काउंटी के पहाड़ी सीमा क्षेत्र में 22 किमी (13 मील) की गहराई पर आया।

सम्बंधित खबरें