हल्द्वानी:ठेकेदार धनंजय गिरी फर्जीवाड़ा मामले में आईजी कुमाऊँ सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, SIT गठित

धनंजय गिरी,

हल्द्वानी करोड़ों रुपये के बहुचर्चित फर्जीवाड़ा मामले में कुमाऊँ रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। धनंजय गिरी से जुड़े मामलों की जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी कुमाऊँ ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

धनन्जय गिरी आरोपी ठेकेदार
धनन्जय गिरी आरोपी ठेकेदार

10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े का आरोप।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धनंजय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का गंभीर मामला है। आरोप है कि उसने अलग-अलग तरीकों से कई लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। लंबे समय से शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई की रफ्तार धीमी होने पर अब पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में था।

सम्बंधित खबरें