हल्द्वानी: पति और बच्चियों को छोड़ महिला फरार, तीन तोला सोना और पचास हजार की नकदी भी साथ ले गईं

मुखानी हल्द्वानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। पति के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक घर गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह यहां सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चों के साथ आदर्श नगर में रहता था।

6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की को छोड़कर फरार हो गई। पति के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है।

महिला के पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है।

स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से जाती दिखाई दे रही है। फुटेज में वह अकेले दिखाई दे रही है।

सम्बंधित खबरें