हल्द्वानी:एक्शन में आबकारी विभाग “लोकसभा चुनाव के बीच रामनगर के मालधन चौड़ तथा तुमडिंया डैम में की छापेमारी”20 हजार लहन किया नष्ट”आरोपियों की धरपकड़ जारी

हल्द्वानी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग इन दिनों फुल एक्शन में है शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नैनीताल जिले के जंगलों एंव ग्रामीण इलाकों में आबकारी विभाग की टीमें लगातार छापेमारी में जुटी है इसी क्रम में नैनीताल जिले की आबकारी विभाग की टीम एवं जिला निर्वाचन की संयुक्त टीम ने रामनगर के मालधन चौड़ स्थित तुमड़िया डैम में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी की।जिसमें आबकारी विभाग को 20 हजार लहन तथा 80 लीटर कच्ची खाम सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण मिले।इस पर टीम ने बरामद 20 हजार लहन को मौके पर नष्ट कर अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच हुआ है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। खासकर नैनीताल जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा है इसी कड़ी में शनिवार को जिला आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं जिला नोडल अधिकारी एन. आर. जोशी के सयुंक्त नेतृत्व में टीम ने रामनगर के मालधन चौड़ स्थित तुमड़िया डैम में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी की। जहां टीम को 20 हजार लहन तथा 80 लीटर कच्ची खाम सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण मिले।इस दौरान शराब तस्कर कर मौका देख भाग निकले जिनका टीम ने पीछा भी किया लेकिन जंगल होने के चलते वहा फरार हो गये।इस पर टीम ने बरामद 20 हजार लहन को मौके पर नष्ट कर फरार शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें