हल्द्वानी-पटवारी और उसका सहयोगी को विजिलेंस ने रिशवत लेते हुए पकड़ा।

कार्यालय निदेशालय सतर्कता अधिष्ठान, उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार ।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात

हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

सम्बंधित खबरें